क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के दिनारा नगर पंचायत में बस स्टैंड नही होने के कारण 21 पंचायतों के लोगों को आने जाने में कठनाइयों का सामना करना पड़ता है, साथ ही, सड़क के किनारे बस लगाकर यात्रियों को बैठाते है जिससे आए दिन वहाँ जाम की समस्या बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक दिनारा नगर पंचायत में बस स्टैंड का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?