क्या मंत्री,उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत 213, काराकाट विधान सभा में प्रखंड संझौली के संझौली उत्तर पट्टी , संझौली मोतिहारी पथ में रोड के बीचों बीच दो बिजली का पोल अवस्थित है जिससे वाहन आदि के आवागमन में कठिनाइ होती हैं?2. क्या यह बात सही है कि उक्त पोल को हटाकर किनारे पर अवस्थित कर देने से वाहनों आदि के आवागमन सुगम हो जायेगा एवं विधुत आपूर्ति भी निर्बाध रूप से होता रहेगा ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पथ से विधुत पोल को हटाकर किनारे पर स्थापित करने एवं निर्वाध विधुत आपूर्ति बहाल कराने का विचार रखती हैं तो कब तक, नहीं तो क्यों?