क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुंगेर विधान सभा अंतर्गत झउआ बहियार पंचायत एवं हरिण मार्ग पंचायत, जो मुख्यालय से दूर गंगा के उस पार अवस्थित है वहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने का कारण यहाँ के मरीजों एवं परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त वर्णित पंचायतों के लिए एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?