क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत नगर निगम सहरसा अंतर्गत 11,000 वोल्ट का बिजली तार शहर के लगभग 80% इलाके से गुजरता है, जो लोगों के छत एवं घर के ऊपर से एवं पेड़ के बगल से गुजरता है, जिससे हमेशा बिजली के तार से कोई न कोई घटनाएँ होती रहती है, यदि हाँ तो क्या सरकार सहरसा नगर निगम के उक्त बिजली तार को लोगों के छत एवं घर के ऊपर से हटाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?