क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत नरपतगंज में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को बैठकर विद्युत विभाग के कार्यों के निष्पादन करने हेतु कोई विभागीय कार्यालय की व्यवस्था नहीं है, यदि हाँ तो क्या सरकार नरपतगंज में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को बैठकर विद्युत विभाग के कार्यों के निष्पादन हेतु विभागीय कार्यालय की व्यवस्था कराने का विचार रखती है ,हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?