क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिला के रूपौली विधान सभा क्षेत्र में मक्का एवं केला की खेती प्रचुर मात्रा में की जाती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र में कोई भी मक्का एवं केला आधारित फैक्ट्री नहीं रहने के कारण क्षेत्र के मजदुरों को पलायन करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मक्का एवं केला आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग कबतक लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?