Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1095Starred Question Listed

सेवा नियमितीकरण

श्री राधाचरण साह (192) (संदेश ) सामान्य प्रशासन विभाग 16 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि राज्य के मुजफ्फरपुर पटना  सहित विभिन्न जिलों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से की गयी थी;(2) क्या यह बात सही है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुखिया/पंचायत स्तर पर नियुक्त शिक्षकों को सरकार द्वारा राज्यकर्मी का दर्जा दे दिया गया है, जबकि कार्यपालक सहायक पिछले 15 वर्षों से अभी भी संविदा पर हीं कार्यरत हैं;(3) यदि उपर्युक्त  खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो  सरकार पंचायत स्तर पर नियुक्त शिक्षकों की भाँति, विगत 15 वर्षों से संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों की ‘सेवा नियमितीकरण’ कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
16 फरवरी 2026
Member
श्री राधाचरण साह (192) (संदेश )
Department
सामान्य प्रशासन
Ministry
सामान्य प्रशासन विभाग
MLA Profile
RADHA CHARAN SAH (192)
RADHA CHARAN SAH (192)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Message - Bhojpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mohalla- Babu Bazar, Post- Ara, Thana- Ara Nagar, District- Bhojpur, Pin Code- 802301