क्या मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सुगौली विधान सभा क्षेत्र (जिला-पूर्वी चम्पारण) अन्तर्गत प्रखण्ड रामगढ़वा में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत् प्रखण्ड स्तरीय 15-सूत्री कार्यान्वयन समिति से पारित योजना ग्राम पंचायत बेला में वार्ड सं0-11 के मदरसा में 4 (चार) अतिरिक्त वर्ग कमरा का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है, जबकि PMJVK योजना मद में राशि उपलब्ध है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित योजना का कार्यान्वयन कराने की विचार रखती है, यदि हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?