Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1086Starred Question Listed

आरक्षण का लाभ

श्री आलोक कुमार मेहता (134) (उजियारपुर ) सामान्य प्रशासन विभाग 16 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि स्नातक स्तरीय प्रथम प्रारंभिक संयुक्त परीक्षा 2010  विज्ञापन संख्या–110/2010 के परीक्षाफल का प्रकाशन बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा नियमावली 2010 के प्रावधान एवं राज्य के आरक्षण संबंधी निर्गत अनुदेशों के अनुसार नहीं हुआ था; तथा उक्त के परीक्षाफल का प्रकाशन माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा सिविल अपील संख्या–4310-4311/2010 भारत सरकार बनाम रमेश दास एवं अन्य के निर्णय अथवा भारतीय सेवाओं के लिए परीक्षा के संचालन हेतु सिविल सर्विस परीक्षा नियमावली, 2005 के आधार पर किया गया था जो सिर्फ भारतीय सेवाओं के लिए संचालित होने वाली परीक्षाओं के लिए अधिसूचित है;(2) यदि उपर्युक्त खंड  के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त विज्ञापन के परीक्षाफल को बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा नियमावली 2010 के प्रावधान के अनुरूप सुधार कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
16 फरवरी 2026
Member
श्री आलोक कुमार मेहता (134) (उजियारपुर )
Department
सामान्य प्रशासन
Ministry
सामान्य प्रशासन विभाग
MLA Profile
ALOK KUMAR MEHTA (134)
ALOK KUMAR MEHTA (134)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Ujiarpur -Samastipur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
03 Nov 1966
Address
Village-Mirzanagar Daudpur, Post-Mirzanagar, Via-Mahua Vaishali, District-Vaishali, Pin-844139