क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि:—1). क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत बिहिया प्रखंड के बिहिया नगर पंचायत तथा शाहपुर प्रखंड के शाहपुर नगर पंचायत में स्थायी जल-निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण वहाँ हमेशा जलजमाव,आवागमन में बाधा एवं जन-स्वास्थ्य समस्या बनी रहती है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त दोनों नगर पंचायतों में समग्र जल-निकासी योजना (Master Drainage Plan) के तहत पक्की नालियों, आउटफॉल ड्रेन एवं जल-निकासी संरचनाओं के निर्माण का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?