क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियॉ जिला अंतर्गत प्रखंड अमौर के खाड़ीहाट एवं बाराईदगाह बाजार से BSRTC का एक भी बस का परिचालन जिला मुख्यालय पूर्णियॉ के लिए वर्तमान में नहीं हो रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों बाजार से BSRTC बस का परिचालन नहीं होने से व्यापारियों एवं आमजनों को जिला मुख्यालय जाने में निजी बसों में अधिक किराया देकर जाना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त दोनों बाजार से BSRTC बस का परिचालन कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?