क्या मंत्री,शिक्षा विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, कामत टोला , सहुरिया एवं प्राथमिक विद्यालय, संथाल टोला, जानकी नगर सहित 22 प्राथमिक विद्यालय अब तक भूमि हीन है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सभी विद्यालय में सैकड़ो बच्चे नामांकित है, जिसका वर्ग संचालन गांव से अन्यत्र अधिक दूरी के विद्यालय में या किराए के मकान से होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई बीच में छूट जाती है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं , तो क्या सरकार भूमि हीन उक्त विद्यालयों को भूमि उपलब्ध कराते हुए भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?