क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि-1. क्या यह बात सही है कि तेघड़ा अनुमंडल अन्तर्गत डिग्री महाविद्यालय तेघड़ा का बजलपुरा में भवन निर्माण का कार्य पुर्ण हो चुका है जिसका निरीक्षण विश्वविद्यालय एवं राज्य सरकार के स्तर पर कर लिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार के स्तर से उक्त महाविद्यालय में पद सृजन की प्रक्रिया पूरा कर लेने के बावजूद भी नामांकन प्रारंभ नहीं हो पाया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सत्र 2026 से उक्त महाविद्यालय में नामांकन प्रारंभ करने हेतु कौन-सी कार्रवाई कबतक करना चाहती है, नहीं तो क्यों?