क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के आरा में 2000 दर्शकों के बैठने की क्षमता का कोई भी वातानुकूलित सभागार नहीं है; जिससे जिलास्तर पर कला एवं संस्कृति कार्यक्रम के आयोजन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो क्या सरकार आरा शहर के मौलाबाग मुहल्ला में उपलब्ध सरकारी भूमि पर वातानुकूलित सभागार के निर्माण का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?