क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत सूर्या कन्या मध्य विद्यालय आर्य समाज हिलसा में आशा किरण, नगर परिषद शिक्षक के रूप में कार्यरत है;2. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2016 में सप्तम वेतन आयोग द्वारा वेतन में वृद्धि किया गया था एवं वर्ष 2020 में वेतन वृद्धि करने के लिए शिक्षको द्वारा हड़ताल किया गया था;3. क्या यह बात सही है कि हड़ताल खत्म होने के बाद सभी शिक्षको को वेतन वृद्धि कर वेतन एवं एरियर का भुगतान कर दिया गया, लेकिन शिक्षिका आशा किरण को अभी तक हड़ताल अवधि का वेतन एवं एरियर का भुगतान नहीं किया गया है,4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार शिक्षिका आशा किरण के हड़ताल अवधि का वेतन एवं एरियर का भुगतान कब-तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?