क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत परिहार प्रखंड के भीसवा-भगवतीपुर गाँव नेपाल वार्डर पर अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला मुख्यालय से एक भी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस भीसवा-भगवतीपुर के लिए नही चलती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार राज्य परिवहन निगम की बस सीतामढ़ी जिला मुख्यालय सेे परिहार होते हुए भीसवा-भगवतीपुर तक चलाने का विचार रखती हैै, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?