क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत त्रिवेणीगंज प्रखंड के डपरखा में अवस्थित डिग्री महाविद्यालय का भवन बनकर तैयार है; परन्तु उक्त डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य नही हो रहा है जिससे बच्चों को परेशानी होती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त डिग्री महाविद्यालय का भवन में आधारभुत संरचना जैसे-पानी, बिजली, चहारदीवारी आदि नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त डिग्री महाविद्यालय में आधारभुत संरचना की व्यवस्था करवाकर भवन कबतक महाविद्यालय को सौंपने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?