क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत फेनहारा प्रखंड के मनकरवा ग्राम के वार्ड नं0-01 में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, अढ़ाई आना, मनकरवा के भवन निर्माण हेतु जमीन (खाता सं0-85, खेसरा -895, थाना नं0-225, रकावा 3.52) भू दाताओं द्वारा राज्यपाल के नाम से दो वर्ष पूर्व रजिस्ट्री कर दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर विद्यालय का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है जिसके कारण 4 कि0मी0 दूर उ0म0वि0, कन्या, पीपरा में समायोजित कर दिया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थान पर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, अढ़ाई आना, मनकरवा का भवन का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?