Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1190Starred Question Listed

राशि का भुगतान

श्री आदित्य कुमार (92) (सकरा (अ० जा०)) शिक्षा विभाग 17 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि शिक्षा विभाग के ज्ञापांक 570 दिनांक 24-08-2012 द्वारा प्राथमिक, मध्य विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों के लिए यू0टी0आई0 रिटायरमेंट बेनिफिट पेंशन फंड की स्वीकृति दी गयी  थी;2.क्या यह बात सही है कि उक्त पेंशन फंड के तहत नियोजित शिक्षकों को दी जाने वाली सरकारी अंशदान के बकाया राशि के भुगतान की स्वीकृति विभागीय स्वीकृत्यादेश सं0 191 दिनांक 06-03-2023 द्वारा देते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी से भुगतान संबंधी प्रतिवेदन की मांग की गयी है ; फिर भी फुलवारीशरीफ अंचल, पटना एवं मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत कार्यरत नियोजित शिक्षकों के पेंशन फंड खाते में जनवरी, 2013 से अगस्त, 2020 तक बकाया अंशदान की राशि अबतक खाते में नहीं जमा की गयी हैः3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त अंशदान के बकाया राशि का भुगतान करने का विचार रखती है ,नही तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
17 फरवरी 2026
Member
श्री आदित्य कुमार (92) (सकरा (अ० जा०))
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
ADITYA KUMAR (92)
ADITYA KUMAR (92)
First-Time Elected
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Sakra (SC) - Muzaffarpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Sadatpur, P.O.- Kolhua Paigambarpur, P.S.- Kanti, District- Muzaffarpur, Bihar, Pin Code- 843108