क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1- क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी पंचायतों में राजकीयकृत मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाया गया है;2-क्या यह बात सही है कि राज्य के नगर निकायों के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीयकृत मध्य विद्यालय का उत्क्रमण, उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में नहीं हुआ है, जिसके कारण नगर निकायों की सीमा के अंतर्गत आने वाले छात्र - छात्राएं उच्च माध्यमिक विद्यालय की सुविधा से वंचित हैं;३-यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक नगर निकायों के अन्तर्गत आने वाले मध्य विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?