क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि शिक्षक नियोजन नियमावली-2012 के अंतर्गत स्थानीय निकाय की विभिन्न नियोजन इकाइयों के द्वारा बिहार के विभिन्न मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक (अंशकालिक) की बहाली की गयी है जिनकी नियुक्ति की शर्ते स्थानीय निकायों द्वारा नियोजित सामान्य शिक्षकों के हीं अनुरूप है तथा इनकी सेवा अवधि भी 60 वर्षों की है; यदि हाँ तो सरकार इन शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की सेवा को पूर्णकालिक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?