क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत हरनौत प्रखण्ड के ग्राम पंचायत गोनावाँ के ग्राम हुसैनखंधा में प्राथमिक विद्यालय संचालित है, जिसमें बच्चों की संख्या-125 है तथा विद्यालय में मात्र दो कमरा अतिजर्जर स्थिति में है;2. क्या यह बात सही है की उक्त विद्यालय की चहारदिवारी एवं पर्याप्त वर्ग कक्ष नहीं होने के कारण विद्यालय संचालन में काफी कठिनाईयाँ हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार प्राथमिक विद्यालय हुसैनखंधा में 2 अतिजर्जर कमरों के स्थान पर नये कमरे बनाने के साथ-साथ चहारदिवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?