क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिलान्तर्गत मधेपुरा प्रखंड के मदनपुर पंचायत के श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी के पास के पोखर एवं जीवछपुर के वार्ड नं0-07 अवस्थित पोखर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त पोखरों के खाली पड़े भूमि पर वृक्षारोपण कर जल संरक्षण की व्यवस्था कराने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों ?