क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि खेलो इंडिया योजना के तहत युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को आगे ले जाना इस योजना का प्रमुख उदेश्य है;2. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत काराकाट विधान सभा के प्रखण्ड-काराकाट, पंचायत-देव में एक भी खेल मैदान अवस्थित नहीं है एवं जल, जीवन, हरियाली के तहत आहर के खुदाई के उपरांत पर्याप्त भूमि देव ग्राम में उपलब्ध है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक उक्त भूमि पर खेल मैदान का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यो ?