क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत 213, काराकाट विधान सभा में सुलभ सम्पर्कता योजना के तहत चयनित सखँवा पुल से सुकहरा पुल तक डुमराँव नहर के दाहिने छोर पर सड़क निर्माण हेतु उक्त पथ को सर्वेक्षणोपरांत/चयनित कर कार्यपालक अभियंता का कार्यालय, ग्रामीण कार्य विभाग सासाराम-2 के पत्रांक-1052 सासाराम दिनांक-12/09/2024 द्वारा नोडल पदाधिकारी सुलभ संपर्कता ग्रामीण कार्य विभाग पटना को समर्पित किया गया है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों ?