क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत मोतिहारी नगर निगम के मोतीझील स्थित रोइंग क्लब के पास से झील के उस पार तक आवागमन के लिये वर्तमान में कोई सुगम साधन नहीं है, जिससे ब्लॉक, अस्पताल, स्टेशन एवं कचहरी क्षेत्र में यातायात का भारी दबाव बना रहता है;2. क्या यह बात सही है कि पुल निर्माण निगम के द्वारा इसका डीपीआर तैयार की गयी थी, जो आवंटन के अभाव में लंबित है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थान पर एक फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की तकनीकी व्यवहार्यता की जांच कराकर इसे प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का विचार रखती है,हाँ तो कबतक नहीं, तो क्यों ?