क्या मंत्री,पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के हसपुरा बाजार में लग रहे जाम की समस्या को दूर करने के लिये पचरूखिया रोड गिरयाटी प्रसाद गुप्ता कॉलेज से चौराही रोड होते हुये पहरपुरा रोड तक बाइपास सड़क के निर्माण हेतु प्रस्ताव 1 वर्ष पूर्व विभाग को भेजा गया था;2.क्या यह बात सही है कि अभी तक हसपुरा बाईपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्र की जनता को कठिनाई हो रही है;3.. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थल पर बाइपास सड़क निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?