क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधेपुरा के जन नायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग संचालित नही है और स्वीकृत पदों के विरूद्ध चिकित्सकों टेक्नीशियन, ऑपटिशियन, ओडियो मेट्रेशियन, डेंटल टेक्नीशियन की काफी कमी है, जिससे मरीजों को काफी कठिनाई होती है,यदि हाँ, तो है सरकार कब तक, उक्त अस्पताल में रिक्त पदों पर शीघ्र प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?