क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि -1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिले में शाहपुर प्रखंड के ईश्वरपुरा पंचायत में ईश्वरपुरा मोड़ से लेकर ओझवलिया गांव में श्रद्धेय नर्वदेश्वर ओझा के आवास तक जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं जनमानस को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही यह सड़क संकीर्ण है; यदि हां तो सरकार उक्त सड़क का नव निर्माण एवं चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?