क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिले के मधुबन प्रखंड अंतर्गत रूपनी पंचायत के ग्राम-रूपनी से मछहाँ चौक तक नहर में गाद भर जाने के कारण जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे बरसात में उक्त क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त नहर की उड़ाही (डिसिल्टिंग) कर उसे पक्का नहर में पुननिर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?