क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बेलछी प्रखण्ड स्थित दरवेशपूरा अंदौली पंचायत एवं फतेहपुर पंचायत में गरीब कन्याओं के विवाह हेतु कन्या विवाह मण्डप भवन नहीं रहने के कारण गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेटियों के विवाह संपन्न करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पंचायतो में कबतक कन्या विवाह मण्डप का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?