क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के त्रिलोकी डाढ़ा काली मन्दिर से मेघु टोला के बीच 30 मीटर का पुल का निर्माण नहीं होने के कारण आम जनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?