क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिलान्तर्गत ब्रहमपुर प्रखण्ड के पंचायत कैथी के ग्राम मरही के सामने नहर पर पुल नहीं होने से पंचायत के लोगों को आवगामन में काफी कठिनाई होती है, यदि हां, तो सरकार उक्त स्थान पर कबतक पुल बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?