क्या मंत्री, अर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-1.क्या यह बात सही है कि तेजनारायण यादव, पिता-ललन यादव, ग्राम-खचरियाँव, पोस्ट-नचाप, थाना-बगेन गोला, जिला-बक्सर का दिनांक-21.10.2022 को विद्युत स्पर्शाघात से मृत्यु हो गई थी;2. क्या यह बात सहीं है कि सरकार द्वारा विद्युत स्पर्शाघात से मृत्यु के बाद 04 लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है, तथा घटना के बाद बगेन थाना-केस नं-07/2022 दर्ज किया गया था, लेकिन उक्त पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा आज तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया;3. यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक नहीं तो क्यो ?