क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के सेमरी प्रखण्ड के कठार पंचायत, प्रखंड मुख्यालय से 20 कि0मी0 दूरी अवस्थित है; जबकि कठार पंचायत से चक्की प्रखण्ड की दूरी 04 कि0मी0 है;2.. क्या यह बात सही है कि कठार पंचायत से सेमरी प्रखंड मुख्यालय जाने में पंचायत के ग्रामीण जनता को काफी कठिनाई होती है, तथा वहाँ के लोगों का मुख्य बाजार भी चक्की प्रखण्ड है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कठार पंचायत को सेमरी प्रखण्ड से हटाकर चक्की प्रखण्ड में करने का विचार रखती है ,हाँ तो ,कबतक, नहीं, तो क्यों ?