क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत प्रखंड फुलवारी के पंचायत मैनपुरअंदा के ग्राम बावूचक से ग्राम मंझौली तक एक चौड़ा आहर है जिसकी उड़ाही पांच वर्षों से नहीं होने के कारण बावूचक, महमदपुर, कोरजी, अंदा, पकौली, मंझौली, खड़कचक, चकमूसा, कोरजीचक, सिमरा ग्राम का कृषि एवं सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है;2. क्या यह बात सही है कि आहर की चौड़ाई ज्यादा होने के कारण उक्त ग्रामो के लोगों को आवागमन में कठिनाई होती हैं ,3 . यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त आहर का उड़ाही कराते हुये आहर पर एक बांध बनाकर सड़क निर्माण करने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?