क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि इस्लामपुर प्रखंड की वर्तमान जनसंख्या लगभग 2,75,000 है और इसकी प्रशासनिक आवश्यकताओं की पूर्ति केवल एक ही प्रखंड कार्यालय द्वारा की जा रही है,2. क्या यह बात सही है कि वर्तमान प्रखंड कार्यालय प्रखंड के उत्तर-पश्चिमी कोने में स्थित होने के कारण दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को भूमि अभिलेख, राजस्व संबंधी कार्य एवं अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए लगभग 25 किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ती है, जिससे उन्हें कठिनाइयों और विलंब का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस्लामपुर प्रखंड को विभाजित कर उसे तीन प्रशासनिक इकाइयों में पुनर्गठित करने और खुदागंज एवं जैतीपुर में दो नए प्रखंडों के गठन पर विचार रखती हैं, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों ?