क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के पथ प्रमंडल, शेरघाटी अंतर्गत गुरूआ से चेरकी भाया बैजूधाम तक पथ की चौड़ाई कम होने के कारण दिनभर जाम लगा रहता है, जिसके कारण आम जनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ को सात निश्चय 03 में शामिल करते हुये पथ का चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?