क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों एवं हृदय में छेद वाले बच्चों के समुचित ईलाज की व्यवस्था बिहार के किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि ऐसे पीड़ित बच्चों को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत ईलाज के लिये बिहार से बाहर दूसरे प्रदेशों के अस्पतालों में भेजा जाता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों एवं हृदय में छेद वाले बच्चों के समुचित ईलाज की सुविधा बिहार के सभी अस्पताल में उपलब्ध कराने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?