क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र उत्तर में कोशी एवं दक्षिण में गंगा नदी से घिरा घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहाँ 80% लोग किसान एवं मजदूर हैं एवं हजारों एकड़ खेती की जमीन है;2.क्या यह बात सही है कि गंगा नदी की उपधारा सालों भर बहने के कारण सतीशनगर के सीमा से आश्रमटोला गोगरी तक के क्षेत्र में छोटे-छोटे पुल नहीं होने के कारण आवागमन एवं व्यापार में कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार सतीशनगर के सीमा से आश्रमटोला गोगरी तक जगह जगह पर छोटे-छोटे पुल का निर्माण करना चाहती है, नहीं तो क्यों?