क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि अररिया जिलांतर्गत जोकीहाट से दलमापुर तथा जोकीहाट (एन०एच०327ई०)-पलासी-फुलवारी-फतेहपुर(इंडो-नेपाल) पथ का चौड़ीकरण सह सुदृढ़ीकरण नहीं किया गया है जिससे उक्त पथों पर आवागमन में काफी असुविधा होती है, यदि हाँ , तो सरकार कब तक उक्त पथों का चौड़ीकरण सह सुदृढ़ीकरण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?