क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के प्रखण्ड-चोरौत, बोखड़ा सुप्पी, परसौनी, डुमरा में छः शय्या वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत एवं संचालित हैं,2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सरकार द्वारा तीस शय्या वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण कराया गया हैं,3. यदि उपयुक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तीस शय्या वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो के रूप में पद की स्वीकृति एवं अस्पताल का संचालन कराने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?