क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के ग्रामीण कार्य प्रमण्डल हरनौत के हरनौत प्रखण्ड अन्तर्गत हरनौत-जलगोविन्द पथ से मिल्की पथ की प्रशासनिक स्वीकृति वर्ष 2019 में नबार्ड योजना से मिली थी, किन्तु पथ का एलायमेंट में त्रुटी रहने के कारण निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है,2.क्या यह बात सही है कि उक्त पथ का पुनरीक्षित प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति हेतु कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमण्डल हरनौत के पत्रांक-1519, दिनांक-05/12/2025 एवं पत्रांक-1648 अनु0. दिनांक-30/12/2025 के द्वारा अधीक्षण अभियंता, कार्य अंचल नालन्दा को भेजा गया है, परन्तु उक्त पथ के पुनरीक्षित प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण निर्माण नहीं हो सका है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पथ से मिल्की पथ का पुनरीक्षित प्राक्कलन का प्रशासनिक स्वीकृति एवं पथ का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?