क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनिहारी प्रखण्ड अन्तर्गत मनोहरपुर पंचायत के वाणीपुर वार्ड संख्या-03 में तेतर मण्डल के घर से बघवा पुल तक पक्की सड़क नहीं रहने के कारण अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक समुदाय के 1000 से भी अधिक आबादी को पक्की सड़क की सम्पर्कता प्राप्त नहीं हो पाती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पक्की सड़क को कब तक बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?