क्या मंत्री पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि:- क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड के एनएच-19 (जी0 टी0 रोड) में डहला गाँव के पास चैनपुर से ककरौत तक अंडर पास नहीं रहने के कारण आमजनों को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान पर अंडर पास बनवाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?