क्या मंत्री, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि परियोजना निदेशक बिहार लाइवस्टॉक डेवलपमेंट एजेंसी, पटना का प्रभार एक कनीय अधिकारी को दिया गया है,साथ ही वित्तीय अधिकार भी सौपें गए है जबकि विभाग में कई वरीय पदाधिकारी पदस्थापित है;2.क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा कई कनीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति वरीयता क्रमांक का उल्लंघन करते हुए लेवल 11,12 एवं 13 के वरीय/दायित्वों पर की गई है ;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक विभाग में वरीयता सूची के अनुरूप पदस्थापन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?