Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1683Starred Question Listed

मेला भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना

श्री कृष्ण कुमार ऋषि (59) (बनमनखी (अ० जा०)) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 19 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत बनमनखी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत जियनगंज में बिहार सरकार की भूमि कोसी माता का मेला के नाम से है, जिसका खाता नं0-776, खेसरा नं0-3250 एवं 3251 तथा रकवा 17 एकड़ है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त जमीन पर विगत् 50 वर्षों से कोसी माता का मेला का आयोजन होते आ रहा है, परन्तु वर्तमान में मेला भूमि का अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे मेला आयोजन में कठिनाई हो रही है,यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक कोसी माता मेला भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए मेला का सफल आयोजन कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
19 फरवरी 2026
Member
श्री कृष्ण कुमार ऋषि (59) (बनमनखी (अ० जा०))
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
KRISHNA KUMAR RISHI (59)
KRISHNA KUMAR RISHI (59)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Banmankhi (SC) - Purnia (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
02 May 1975
Address
Rashad Post- Rashad Police Station- Banmankhi District- Purnia