क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के शेखपुरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कारे के ग्राम कारे में पहाड़ी क्षेत्र में बसे हुये लोगों तक पेयजल की आपूर्ति हेतु पूर्व में की गयी बोरिंग एवं बिछायी गई पाईपलाईन निष्क्रिय होने से पेयजल का घोर संकट है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पहाड़ी गांव कारे में आधुनिक डीप बोरींग कर लोगों तक पेयजल आपूर्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?