क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत चंदौर पंचायत में लगने वाली वर्षों पुरानी जय मां सरस्वती मेला सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है, परंतु इसे राजकीय मेला का दर्जा नहीं मिल पाया है;यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त मेला को राजकीय मेला का दर्जा देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?