क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशहर वार्ड 7/8/9 में जर्जर तार एवं मोहन चौधरी के घर के सामने सरकारी जमीन बोधी देवी परती में नया टांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव अधोआस्ताक्षरी द्वारा 2023 मे कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को उपलब्ध कराने के बाबजुद आज तक कोई प्रगति नहीं है ;यदि हाँ तो सरकार जर्जर तार बदलने तथा नया टांसफार्मर लगाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?